रांची पुलिस ने लापता बच्चा को सकुशल किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां

Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों बच्चे के लापता होने का मामला थम नहीं रहा है. हाल के दिनों में रांची पुलिस...

Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों बच्चे के लापता होने का मामला थम नहीं रहा है. हाल के दिनों में रांची पुलिस को लगातार बच्चा गुम होने की शिकायत मिल रही है. ताजा मामला नगड़ी थाना इलाके की है, जहां पुलिस को एक बच्चा के लापता होने की जानकारी मिली. नगड़ी थाने की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर बच्चा को ढूंढ निकाला. बरामद बच्चा का नाम प्रणय सौरभ विलुंग है. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे को नारो बाजार से ढूंढ निकाला और उसे उसकी मां को सौंप दिया. बच्चे के सुरक्षित घर लौटने से परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस: अलग-अलग जिले में तैनात किए गए स्पेशल ब्रांच के 15 डीएसपी

लापता होने से सहमा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सिमडेगा की रहने वाली मारियाना विलुंग वर्तमान में नगड़ी के बांध टोली में रहती है. बच्चे की मां मारियाना विलुंग ने नगड़ी थाने में आवेदन देकर पुलिस को बताया कि प्रणय सौरभ एक जून से लापता हो गया है. परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला और तकनीकी अनुसंधान (सर्विलांस) का सहारा लिया. कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम नारो बाजार पहुंची, जहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: हरमू नदी के कायाकल्प का अभियान शुरू, अतिक्रमण और गंदगी पर चलेगा निगम का बुलडोजर

परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

थाने में जब पुलिस ने मासूम प्रणय को उसकी मां की गोद में सौंपा, तो मां के आंसू छलक पड़े. बच्चे के गायब होने के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और परेशानी में था. पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों सहित पीड़ित परिवार ने जमकर सराहना की है. परिजनों ने नगड़ी थाना की पुलिस को दिल से आभार व्यक्त किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *