Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा नगर परिषद् झुमरी तिलैया का दौरा कर नगर परिषद् क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद् के प्रशासक एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

नियमित कचरा संग्रहण की विस्तृत समीक्षा
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, नियमित कचरा संग्रहण एवं निष्पादन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे के नियमित निष्पादन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को अशोका होटल के समीप निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने का निर्देश भी दिया.
निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने गुमो स्थित स्टेडियम एवं पार्क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा. उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने नगर परिषद् प्रशासन को नियमित रूप से साफ-सफाई अभियान संचालित करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, नगर परिषद् झुमरी तिलैया के प्रशासक अंकित गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
AlsoRead:रांची पुलिस ने लापता बच्चा को सकुशल किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां
