Ranchi: एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में रांची शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में एक जुलाई से 31 जुलाई तक मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया.
इस एक महीने के विशेष अभियान के दौरान शहर में चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो एवं टोटो (ई-रिक्शा) चालकों की सघन जांच की गई. नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 7.08 करोड़ रुपये का जुर्माना काटा. साथ ही 984 ड्राइविंग लाइसेंस (DL) रद्द करने की सिफारिश भी की गई.
कार्रवाई के मुख्य विवरण
रांची यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई माह में हुई कार्रवाई का ब्योरा इस प्रकार है.

- नो पार्किंग और सड़क पर पार्किंग: सबसे अधिक 56,032 चालान काटे गए.
- बिना हेलमेट: दो पहिया चालकों पर सख्ती दिखाते हुए 51,055 चालान निर्गत किए गए.
- रेड लाइट का उल्लंघन: सिग्नल तोड़ने पर 4,471 चालान कटे.
- ओवर स्पीडिंग: तेज गति से वाहन चलाने पर 2,367 चालान किए गए.
- नो एंट्री में प्रवेश: 1,547 वाहनों का चालान हुआ.
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 648 चालान.
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस: 505 वाहन चालकों पर कार्रवाई.
- बिना सीट बेल्ट: 237 चालान.
- शराब पीकर वाहन चलाना: 62 चालान.
- प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना: 252 चालान.
Also Read: Newswave Special: JPSC का बजट 55 करोड़, खर्च कर दिए पौने दस करोड़ और परिणाम सिर्फ विवाद
अन्य उल्लंघन: फिक्सचर लाइट (348), बिना यूनिफॉर्म (393), फैंसी नंबर (217), एक्स्ट्रा पैसेंजर (710), प्रेशर हॉर्न (115), मॉडिफाइड साइलेंसर (101), ब्लैक फिल्म (24) आदि शामिल हैं.
