Ranchi: नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरे राज्य में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है. पुलिस-जनता समन्वय और लोगों को थाने आकर बेखौफ अपनी बातों का रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस कप्तान SSP राकेश रंजन डोरंडा, सिटी SP पारस राणा सुखदेव नगर, ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी कांके एवं ट्रैफिक SP राकेश सिंह जगन्नाथपुर में लोगों की शिकायत सुनेंगे. अन्य थानों में सभी DSP और थाना प्रभारी लोगों की शिकायत सुनेंगे. भयमुक्त वातावरण में लोगों को सुविधा देते हुए शांति तरीके से उनकी बातें सुनी जायेगी.
पिछले कार्यक्रम में किया गया था सैंकड़ों मामलों का ऑन स्पॉट समाधान
बता दें, जनता बिना भय और दहशत के अपनी शिकायत पुलिस अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रख सकें, इसलिए जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पिछले बुधवार को भी जिले के विभिन्न थानों में लोगों की शिकायत सुनी गई थी. उस दौरान सैकड़ों मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया था, जबकि कुछ मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. जन शिकायत के दौरान जमीन और पारिवारिक विवाद के मामले के अलावा आर्थिक अपराध, साइबर क्राइम,ट्रैफिक से जुड़े मामले, महिला और घरेलू विवाद के मामले भी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में सुने गए थे.
पिछले जन शिकायत समाधान की सफलता से विभाग में उत्साह
पिछले जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से जिला पुलिस के अधिकारी और पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं. पिछले कार्यक्रम के दौरान सिटी SP पारस राणा ने कोतवाली थाना में मोर्चा संभाल रखा था. कोतवाली थाना में काफी लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे. थाने के हॉलनुमा बरामदा में कुर्सी-टेबल लगा लोगों की शिकायत सुनी जा रही थी. सिटी एसपी इतनी तन्मयता से लोगों की शिकायत सुन रहे थे, कि उनकी बातों से लोगों के चेहरे के हावभाव देखकर लग रहा था कि वे काफी हद तक संतुष्ट हैं. लोगों को जिन समस्या का समाधन ऑन-द- स्पॉट समाधान होने लायक थे, उसे ऑन-द- स्पॉट सुलझा दिया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: वार्ड पार्षद ने उपायुक्त से की शिकायत, BLO पर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप
