20 जुलाई से शुरू होंगी रांची विश्वविद्यालय में PG की कक्षाएं, ओरिएंटेशन के बाद होगी नियमित पढ़ाई

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने पीजी के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. यूनिवर्सिटी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 से सभी...

Ranchi University to begin PG classes from July 20; regular studies to begin after orientation

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने पीजी के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. यूनिवर्सिटी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 से सभी यूनिवर्सिटी विभागों और वोकेशनल विभागों में पीजी की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन ले चुके सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई 20 जुलाई से प्रारंभ होगी. कक्षाओं के पहले संबंधित विभागों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए विद्यार्थियों को विभाग, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया जाएगा. इसके बाद नियमित कक्षाएं संचालित होंगी. यूनिवर्सिटी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे तय तिथि से ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू कराकर नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करें, ताकि नए शैक्षणिक सत्र का संचालन समय पर हो सके.

8209.pdf

यह भी पढ़ें: सरायकेला: जगन्नाथ मंदिर में ‘नेत्र उत्सव’ का भव्य आयोजन, प्रभु के नवयौवन रूप के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *