कोडरमा में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत महिला साइकिल रैली का आयोजन

Koderma: फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा द्वारा सिविल प्रशासन के सहयोग से महिला साइकिल रैली का आयोजन...

Koderma: फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा द्वारा सिविल प्रशासन के सहयोग से महिला साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार, सेना मेडल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने हिस्सा लिया. रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करना तथा लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना था.

जे.जे. कॉलेज से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई रैली

इस अवसर पर बटालियन के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. साइकिल रैली का शुभारंभ जे.जे. कॉलेज, तिलैया से हुआ तथा यह महाराणा प्रताप चौक, झुमरी तिलैया तक आयोजित की गई. रैली की कुल दूरी लगभग 6 किलोमीटर रही. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के अंतर्गत जे.जे. कॉलेज, तिलैया की गर्ल्स एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय की एनसीसी कैडेट तन्नू कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. विजेता कैडेट्स को बधाई देते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ALSO READ: गुमला: DC की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, 50 से अधिक मामलों पर सुनवाई

फिट इंडिया स्वस्थ और सशक्त भारत का जन-आंदोलन : कर्नल विजय कुमार

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार, सेना मेडल ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक जन-आंदोलन है. नियमित व्यायाम, खेलकूद और साइकिलिंग जैसी गतिविधियां न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन भी विकसित करती हैं. उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इससे प्रदूषण कम होता है और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि कैडेट्स समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक हैं तथा वे अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से अन्य युवाओं को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनसीसी अधिकारियों, एएनओ, पीआई स्टाफ, सिविल प्रशासन एवं सभी कैडेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा. रैली के दौरान कैडेट्स ने फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक भी किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *