Click Here
Click Here
Click Here

JSFCSCL 100 करोड रुपए बैंकों में जमा करके ब्याज कमायेगा, निजी और सरकारी बैंकों से मांगा प्रपोजल

Ranchi : झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसएफसीएससीएल) 100 करोड़ रुपये बैंक में जमा करके ब्याज कमायेगा. 100 करोड़...

Ranchi : झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसएफसीएससीएल) 100 करोड़ रुपये बैंक में जमा करके ब्याज कमायेगा. 100 करोड़ की राशि को ऑटो स्वीप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से रुचि अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है. इच्छुक बैंक झारखंड सरकार के ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. निगम के अधिकारियों ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की राशि को ऐसी बैंकिंग व्यवस्था में रखा जाएगा, जहां जरूरत पड़ने पर धनराशि आसानी से उपलब्ध हो सके और साथ ही उस पर बेहतर ब्याज भी प्राप्त हो. ऑटो स्वीप एफडी एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें खाते में निर्धारित सीमा से अधिक राशि स्वतः फिक्स्ड डिपॉजिट में चली जाती है और आवश्यकता पड़ने पर वापस बचत खाते में आ जाती है. इससे धनराशि निष्क्रिय नहीं रहती और उस पर ब्याज अर्जित होता रहता है. दरअसल, झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन राज्य में खाद्यान्न वितरण, जनवितरण प्रणाली (पीडीएस), अनाज भंडारण और खरीद जैसी योजनाओं का संचालन करता है. विभिन्न सरकारी योजनाओं, केंद्र और राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान तथा खाद्यान्न खरीद से संबंधित बड़ी राशि समय-समय पर निगम के पास उपलब्ध रहती है. कई बार इन योजनाओं की राशि का तत्काल उपयोग नहीं हो पाता है. ऐसे में धन को सामान्य खाते में रखने के बजाय एफडी में निवेश करने से निगम को अतिरिक्त ब्याज आय प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून की दस्तक : अगले 48 घंटे में बढ़ेगी गर्मी, फिर बारिश देगी राहत

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पैसे को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया कदम

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी संस्थानों द्वारा बड़ी राशि को एफडी में रखने का मुख्य उद्देश्य धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सार्वजनिक धन पर अधिकतम प्रतिफल प्राप्त करना होता है. यदि राशि बिना उपयोग के बैंक खाते में पड़ी रहे तो उस पर अपेक्षाकृत कम ब्याज मिलता है, जबकि एफडी के माध्यम से बेहतर ब्याज दर प्राप्त की जा सकती है. इससे निगम की आय बढ़ती है और सरकारी संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग संभव हो पाता है.

यह भी पढ़ें: डिबडीह कार्यालय में जमी RJD की चौसर: उसी से खुलेगा झारखंड राज्यसभा का ताला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *