Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : लापता अदिति पांडे का पता बताने वाले को पुलिस देगी एक लाख का इनाम

Ranchi : लापता अदिति पांडे का पता बताने वाले को रांची पुलिस इनाम देगी. इसकी घोषणा रांची पुलिस ने की है. इनाम...

Ranchi : लापता अदिति पांडे का पता बताने वाले को रांची पुलिस इनाम देगी. इसकी घोषणा रांची पुलिस ने की है. इनाम राशि एक लाख रूपये होगी. 18 महीने की अदिति पांडेय सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. इस घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार जो भी व्यक्ति इस बच्ची के संबंध में सही जानकारी देगा, उसे रांची पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.

गोपनीय रखी जायेगी सूचना

पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी नागरिक को इस बच्ची के बारे में कोई भी सुराग या जानकारी मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें. प्रशासन ने यह भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी.
किसी को भी बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना क्षेत्र या संबंधित पुलिस अधिकारियों के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर किया जा सकता है. ये नंबर है 9431706136/9431706137 या सदर डीएसपी 9431102090 और सदर थाना प्रभारी 9431706160 में संपर्क कर सकते है.

 

ALSO READ : रांची एसएसपी की क्राइम मीटिंग, डीएसपी और थाना प्रभारियों को निर्देश; आम नागरिकों व फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *