रांची: नाबालिग यौन उत्पीड़न मामले में तीन साल की सजा

Ranchi: पोक्सों के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्वत की अदालत में नामकुम थाना के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में सुनवाई हुई....

Ranchi-District-Court

Ranchi: पोक्सों के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्वत की अदालत में नामकुम थाना के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में सुनवाई हुई. अदालत ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न के दोषी विशाल होरो को तीन साल की सजा सुनाई है,साथ ही जुर्माना भी लगाया है. मामला नामकुम थाना के कांड संख्या-76/2022 से जुड़ा हुआ है. मामला सितंबर 2022 का है. मामले में नाबालिग की मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसके बाद नामकुम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दो सितंबर 2022 को मामले में केस दाखिल की गयी थी. इसकी पहली सुनवाई तीन सितंबर 2022 को हुई थी. कुछ दिनों के बाद विशोल होरो को जमानत मिल गयी थी. बाद में सुनवाई के दौरान वह स्वयं या अपने वकील  के माध्यम से अदालत में पेश होता था. छह जुलाई को मामले में दोनों पक्ष की सुनवाई पूरी हो गयी थी. उसके बाद अदालत ने फैसला के लिए 13 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी.

AlsoRead:रांची में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, रांची के कई इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *