रांची में अगले 1–3 घंटे में गरज-तूफान और बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र ने जिले के लिए येलो वार्निंग जारी करते हुए अगले 1 से 3 घंटे...

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र ने जिले के लिए येलो वार्निंग जारी करते हुए अगले 1 से 3 घंटे के भीतर मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, रांची जिले के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे के गरज-तूफान, वज्रपात और बारिश हो सकती है.

तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका

मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

बीते 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि

राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. रांची और बोकारो में ओलावृष्टि की भी सूचना है. सबसे अधिक वर्षा 33.6 मिमी चाकुलिया में दर्ज की गई. वहीं अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: न्यूज वेव खास : झारखंड के ग्रामीण रास्तों को मिलेगी नई रफ्तार, 231 करोड़ से बनेंगे 41 पुल

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि देखी गई, जबकि कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. न्यूनतम तापमान में भी कई जगहों पर सामान्य से कम या अधिक दर्ज किया गया है.

मौसम बदलाव की मुख्य वजह

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब से नागालैंड तक फैली पूर्व-पश्चिम द्रोणी (ट्रफ लाइन) और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रीय परिसंचरण के कारण झारखंड सहित पूर्वी भारत में मौसम अस्थिर बना हुआ है. यही कारण है कि अचानक बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन रही है.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने को कहा गया है. तेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है. किसानों को खेतों में जाने से बचने और मौसम सामान्य होने का इंतजार करने की सलाह दी गई है.

येलो अलर्ट में सतर्कता जरूरी

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह येलो अलर्ट की श्रेणी में आता है, जिसमें लोगों को सावधानी बरतने और मौसम पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *