Click Here
Click Here

रांची: टेंपो चालक पर अज्ञात युवकों ने चाकू से किया हमला, मोबाइल-नकदी व चेन लूट हुए फरार

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र सेक्टर-1 पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले टेंपो चालक श्याम सुंदर कुमार पर डोरंडा-हिनू मार्ग में तीन...

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र सेक्टर-1 पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले टेंपो चालक श्याम सुंदर कुमार पर डोरंडा-हिनू मार्ग में तीन अज्ञात युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया. साथ ही युवकों ने चालक का मोबाइल फोन, नकदी और चांदी की चेन भी लूट ली. इस संबंध में टेंपो चालक ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. डोरंडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

आरोपियों ने चालक की गर्दन पर किया जानलेवा वार

प्राथमिकी के अनुसार, 20 जून की शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच श्याम सुंदर कुमार अपना टेंपो लेकर डोरंडा से हिनू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक युवक अचानक टेंपो के सामने आकर खड़ा हो गया और रुपये की मांग करने लगा. विरोध करने पर उसके दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और टेंपो की चाबी छीनने का प्रयास करने लगे. जब चालक ने विरोध किया तो एक अपराधी ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर जानलेवा वार कर दिया. हालांकि समय रहते बचाव करने के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गर्दन में चोट लग गई. इसके बाद अपराधियों ने चालक का मोबाइल फोन, 8 से 10 हजार रुपये नकद तथा गले में पहनी 16 ग्राम की चांदी की चेन लूट ली और फरार हो गए.

add1

यह भी पढ़ें: पाकुड़: जनता दरबार में भाजपा की नेता मिसफिका हसन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों से करेंगी बात

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *