Click Here
Click Here

पाकुड़: जनता दरबार में भाजपा की नेता मिसफिका हसन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों से करेंगी बात

Pakur: पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत में ग्रामीणों द्वारा आयोजित जनता दरबार में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका...

Pakur: पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत में ग्रामीणों द्वारा आयोजित जनता दरबार में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को बेहद गंभीरता से सुना. जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल संकट, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़ी भ्रांतियों, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों समेत विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार की बंपर स्कीम: 49,600 का बकरा सेट सिर्फ 4,960 रुपये में! ग्रामीण उठाएं 90% सब्सिडी का फायदा

add1

पेयजल संकट से जूझ रहे कई गांव

जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि कई गांवों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है. इसके कारण विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, एसआईआर (SIR) को लेकर लोगों के बीच फैली विभिन्न आशंकाओं और गलतफहमियों पर भी चर्चा हुई. मौके पर मौजूद लोगों को तथ्यात्मक जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान करने का प्रयास किया गया.

प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे ग्रामीण, आश्वासन मिला

ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में हो रहे अनावश्यक विलंब और व्यावहारिक दिक्कतों की शिकायत की. इस पर गंभीरता दिखाते हुए मिसफिका हसन ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगी. मिसफिका हसन ने बताया कि जनता दरबार लोकतंत्र की वह सशक्त कड़ी है, जहां जनप्रतिनिधि सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझते हैं. मेरा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज़ प्रशासन तक पहुंचे और उन्हें उनके अधिकार व सरकारी सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले. जनसेवा के प्रति मेरी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी. अंत में उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीणों के विश्वास, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जागरूक नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला/खूंटी : इंदवन जंगल मे पुलिस-PLFI में मुठभेड़, मोस्ट वांटेड श्रवण दास पैर में लगी गोली, 6 उग्रवादी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *