Click Here
Click Here

रांची में बदला मौसम का मिजाज: 4 मई तक आंशिक बादल, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के...

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल से लेकर 4 मई तक रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत का संकेत है, जिससे राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.  हाल के दिनों में झारखंड में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन अब अगले कुछ दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

क्या रहेगा मौसम का हाल (28 अप्रैल – 4 मई)

  • आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे
  • कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
  • गरज-चमक और तेज हवा के साथ छींटे पड़ सकते हैं
  • 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी


राज्य के कुछ इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं का भी खतरा बना हुआ है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गर्मी से मिलेगी राहत


जहां एक तरफ पिछले दिनों झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में था, वहीं अब बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहाना होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *