Click Here
Click Here

चाईबासा के सारंडा जंगलों में मुठभेड़: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग जारी, सर्च ऑपरेशन तेज

CHAIBASA: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों...

CHAIBASA: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह से दोनों ओर से अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते 15 अप्रैल को भी मिसिर बेसरा के नेतृत्व वाले माओवादी दस्ते के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है. अधिकारियों ने बताया कि छोटानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सारंडा जंगल में सुबह शुरू हुई मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है.

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ था ऑपरेशन:

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को यह सटीक सूचना मिली थी कि सारंडा के दुर्गम जंगली इलाकों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के मिसिर बेसरा समेत कुछ बड़े नेता और दस्ता सक्रिय हैं. इस इनपुट के आधार पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Readपलामू के पिपराटांड़ में घर के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

अचानक शुरू हुई गोलीबारी:

सुरक्षा बल जब जंगल के भीतर सघन तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी खुद को घिरा देख नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नक्सली छिपकर वार कर रहे हैं, जबकि जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

इलाके में बढ़ाई गई घेराबंदी:

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. सुरक्षा घेरा इतना मजबूत कर दिया गया है ताकि नक्सली भागने में सफल न हो सकें, हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *