Click Here
Click Here
Click Here

बार काउंसिल इलेक्शन में किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के लिए हो रहे चुनाव में इस बार कुल 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. आज यानी...

बार काउंसिल
बार काउंसिल

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के लिए हो रहे चुनाव में इस बार कुल 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. आज यानी बुधवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी, लेकिन किसी प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया. इस बार 25 महिलाओं सहित 100 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था.

12 मार्च को मतदान 

बार काउंसिल चुनाव के लिए चीफ रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए रिटायर्ड जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया, कि नामांकन वापस लेने की तिथि तक किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है, जिसके बाद कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. 12 मार्च को मतदान की तिथि निर्धारित है. इस दिन राज्य के करीब 25 हजार अधिवक्ता इनके भाग्य का फैसला करेंगे. हालांकि, अभी तक मतगणना की तिथि निर्धारित नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंडरा के बजाय, ट्रांसपोर्ट नगर होगा में चुनाव का मतगणना कार्य, DC-SSP ने किया निरीक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *