रांची: नयासराय तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची

Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना इलाके में एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक का नाम अर्शियान है....

Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना इलाके में एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक का नाम अर्शियान है. युवक नयासराय का रहने वाला था. अर्शियान अपने दोस्त के साथ नयासराय तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान पांव फिसलने की वजह से वह डूब गया. इसकी सूचना विधानसभा थाना प्रभारी और एनडीआरएफ की टीम को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहीं स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ मिलकर शव खोजने में मदद कर रहे हैं. फिलहाल युवक का शव बरामद नहीं हुआ है. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि घटना आज दोपहर की है. दोस्त के साथ युवक नहाने गया था. गहराई में जाने के कारण युवक डूब गया. फिलहाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शव को खोजने में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी के नामांकन पर संकट टला, रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज की सभी आपत्तियां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *