Bundu: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई मुहर्रम कमेटी का गठन किया गया. बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही, जहां सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और खिदमत की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया.
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियां
कमेटी के गठन के दौरान युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं. साहेब सईद अंसारी को सदर, इमरान अंसारी को नायब सदर, मोहम्मद मुख्तार अंसारी को सेक्रेटरी तथा सोनू अंसारी को नायब सेक्रेटरी चुना गया. वहीं शहबाज अंसारी एवं आयान अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद सलमान हैदर एवं मोकीम अंसारी को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा, कमेटी के सदस्य के रूप में मोहम्मद यूसुफ अंसारी, इरफान अंसारी, हसन अंसारी, आरिफ सईद अंसारी, सरजील अंसारी, कासिद अंसारी, मोनू अंसारी, सादाब सईद अंसारी, साहिल आलम, एलबुर्ज अंसारी, रमीज अंसारी, अरमान अंसारी, रिजवान अंसारी, लकी अंसारी, जुनैद अंसारी एवं नसीम अंसारी को शामिल किया गया.
अनुशासन, शांति, एकता और भाईचारे के साथ जुलूस संपन्न कराने का लिया गया संकल्प
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है. सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर मुहर्रम के जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों को अनुशासन, शांति, एकता और भाईचारे के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया. नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई, कि युवा नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस वर्ष का मुहर्रम आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी सहयोग का नया संदेश देगा.
यह भी पढ़ें: बोकारो: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 किलो जावा महुआ नष्ट



