महिला आरक्षण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे रणधीर सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना

Pakur: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में...

Pakur: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह पाकुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला आरक्षण बिल को लेकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा.

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल महिला आरक्षण बिल के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि महिलाओं को आरक्षण मिले और आने वाले 2029 के चुनाव में अधिक से अधिक महिलाएं नेतृत्व करें. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने 2023 में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था, तो अब समर्थन करने में क्या परेशानी है.

ALSO READ: पलामू : मां की अंतिम विदाई पर भारी पड़ी धर्म की दीवार, पंचायत ने कराया विवाद का निपटारा

25 अप्रैल को रांची में होगा आंदोलन

उन्होंने जानकारी दी कि महिला आरक्षण बिल के समर्थन में 25 अप्रैल को रांची में सभी जिलों की महिलाएं आंदोलन करेंगी. रणधीर सिंह ने इंडिया गठबंधन को महिला विरोधी बताते हुए इस मुद्दे पर खुलकर सामने आने की चुनौती दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *