Ranchi: वर्ष 2026-27 के पांच जुलाई 2026 तक राज्य के खनिज राजस्व और उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. औद्योगिक मांग और खनिजों की सुगम निकासी के चलते विभाग ने रिकॉर्ड स्तर पर वित्तीय और परिचालन लक्ष्य हासिल किए हैं. बड़े और छोटे खनिजों के प्रबंधन ने राजकोष को मजबूती प्रदान की है. न केवल उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है, बल्कि खनिजों की डिस्पैच (आपूर्ति) के ने भी औद्योगिक गतिविधियों के तेज होने का संकेत दिया है.
कितना हुआ राजस्व प्राप्ति
खान विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में पांच जुलाई तक 3510.97 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है. जिसमें लघु खनिजों का योगदान 295.15 करोड़ रुपये रहा है. जबकि मेजर खनिजों से 3215.82 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है.

खनिज उत्पाद में तेजी
चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 45,170,221.20 मीट्रिक टन खनिजों का उत्पादन किया गया है. यह उत्पादन राज्य की औद्योगिक इकाइयों की कच्चे माल की मांग को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है. जिसमें मेजर खनिजों का उत्पादन 33,726,253.69 मिट्रिक टन हुआ है. जबकि 11,443,967.51 मिट्रिक टन लघु खनिजों का उत्पादन दर्ज किया गया है.
कितना हुई खनिजों की आपूर्ति
झारखंड के खदानों से उत्पादित खनिज बाजार में तेजी से खप रहे हैं, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 75,551,756.74 मिट्रिक टन खनिजों की आपूर्ति दर्ज की गई है, जिसमें 59,302,288.89 मिट्रिक टन मेजर खनिजों की आपूर्ति दर्ज की दई है. जबकि लघु खनिजों में 16,249,467.85 मिट्रिक टन खनिजों की डिस्पैच सुनिश्चित की गई है.


