Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मौसम का रेड अलर्ट, अगले 48 घंटे भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का खतरा

Ranchi: झारखंड में मानसून ने रफ्तार बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की ‘नॉर्दर्न लिमिट’ इस समय रांची और...

weather jharkhand
weather jharkhand

Ranchi: झारखंड में मानसून ने रफ्तार बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की ‘नॉर्दर्न लिमिट’ इस समय रांची और जमुई (बिहार) से होकर गुजर रही है, जिससे अगले 4 से 5 दिनों के भीतर इसके झारखंड के बड़े हिस्से में सक्रिय होने की मजबूत संभावनाएं बन गई हैं. हालांकि, मानसून की इस दस्तक के साथ ही राज्य में कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिलेगा, जहां एक तरफ प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहेगा, वहीं दूसरी तरफ आंधी और वज्रपात का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

पिछले 24 घंटे में मौसम का कैसा रहा मिजाज

पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर (39.2 डिग्री सेल्सियस), चाईबासा (39.4 डिग्री सेल्सियस) और सरायकेला (40.0 डिग्री सेल्सियस) में भी पारा हाई रहा. राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि लातेहार में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है. इसके बाद यानी 19 जून से पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: JPSC प्रथम नियुक्ति घोटाला मामला में अगली सुनवाई 13 जुलाई को, उपस्थित नहीं हुए 30 आरोपी

आंधी और वज्रपात की चेतावनी

मानसून के आगे बढ़ने की प्रक्रिया के बीच मौसम विभाग ने भारी चेतावनी जारी की है. आज यानी 17 जून को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के शेष भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका है. सबसे खतरनाक स्थिति 18 जून को होने वाली है, जब राज्य के पूर्वी और मध्य इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली गिरने का अनुमान है. 19 से 23 जून तक भी पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

20 जून से थमेगी गर्मी की तपिश

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों (17 से 19 जून) तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जिससे अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं, 20 जून से मौसम पूरी तरह करवट लेगा. आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की अच्छी बारिश होगी, जिससे तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा और रातें अधिक सुहानी हो जाएंगी. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *