Ranchi : जेपीएसएसी प्रथम नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई. बुधवार को सुनवाई के दौरान 44 आरोपी उपस्थित हुए. जबकि मामले में 30 आरोपियों की उपस्थिति दर्ज नहीं करायी गयी है. मामले में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख निर्धारित की है.
बताते चलें की जेपीएसएसी प्रथम नियुक्ति घोटाला मामले में 74 आरोपी हैं. अदालत ने सभी के खिलाफ समन जारी किया है. उसके बाद भी सिर्फ 44 आरोपियों ने ही उपस्थिति दर्ज करायी.
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष समेत अन्य को समन
ज्ञात हो कि जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) प्रथम सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद सिंह नागेश और परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी सिंह सहित कुल 74 आरोपियों (जिनमें 47 अधिकारी भी शामिल हैं) के खिलाफ समन जारी किया गया है. मामले हाइकोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति घोटाला के 12 साल बाद सीबीआई ने मामले में चार्जशीट दाखिल की है.

ALSO READ : साउंड पोल्युशन केस : मौखिक आदेश का असर नहीं, जारी होगा सख्त आदेश, अधिकारियों पर कार्रवाई संभव


