Click Here
Click Here

तपिश से राहत की दस्तक: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं संग हल्की बारिश, 13 राज्यों में मौसम का अलर्ट

News Desk: उत्तर-पश्चिम भारत में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बीच अब राहत के संकेत मिलने लगे हैं....

News Desk: उत्तर-पश्चिम भारत में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बीच अब राहत के संकेत मिलने लगे हैं. दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं, वहीं कई जगह हल्की बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हुआ है.

इसी बीच देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत कुल 13 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट

राजधानी और आसपास के इलाकों-नोएडा, गुरुग्राम व गाजियाबाद-में देर रात से ही तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी है. करीब 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के साथ हल्की फुहारें भी पड़ी हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर आसमान में बादल बने रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है . इसके चलते तापमान में कमी आएगी और पारा 40-42 डिग्री से घटकर लगभग 36-38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यूपी-राजस्थान में गर्मी के बीच धूल भरी आंधी

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मंगलवार को धूल भरी आंधी देखने को मिली, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस हुआ. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्र अब भी तेज गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है.

Also Read: भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, मुखिया ने किया प्याऊ का उद्घाटन

पंजाब-हरियाणा में मौसम को लेकर चेतावनी

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आज के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. जहां एक ओर इससे फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बदलते मौसम के प्रभाव से अधिकतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है. जिन शहरों में हाल के दिनों में पारा 44-45 डिग्री तक पहुंच गया था, वहां अब तापमान में गिरावट के साथ मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *