Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में स्थापना एवं अनुकंपा मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Jamtara : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्थापना, अनुकंपा एवं...

Jamtara : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्थापना, अनुकंपा एवं जिला चौकीदार स्थापना/अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सेवा संपुष्टि, एसीपी/एमएसीपी तथा अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में सेवा संपुष्टि का एक तथा अनुकंपा नियुक्ति का एक मामला सहित कुल दो मामलों पर विचार किया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सेवा संपुष्टि एवं एसीपी/एमएसीपी से संबंधित पात्र मामलों को बिना अनावश्यक विलंब के समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके.

अनुकंपा मामलों की समीक्षा, शीघ्र निष्पादन के निर्देश

साथ ही उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े आवेदनों की दस्तावेजी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसी क्रम में जिला चौकीदार स्थापना/अनुकंपा समिति की बैठक में सेवा संपुष्टि के एक तथा अनुकंपा नियुक्ति के दो मामलों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त कर अगली बैठक में मामलों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उन्होंने चौकीदारों के एसीपी/एमएसीपी से संबंधित लंबित प्रतिवेदनों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों से स्पष्टीकरण सहित शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय दिशा-निर्देशों एवं एसओपी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता और गति बनी रहे. बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नीलम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता पंकज कुमार रवि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *