Click Here
Click Here
Click Here

पलामू की बेटी ऋचा सिंह को दिल्ली में मिला ‘बेस्ट फूड एंड रेसिपी इन्फ्लुएंसर’ का राष्ट्रीय अवॉर्ड, जिले में जश्न

Palamu: पलामू की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन किया है. मेदिनीनगर के कचहरी रोड निवासी...

richa

Palamu: पलामू की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन किया है. मेदिनीनगर के कचहरी रोड निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री और चर्चित कंटेंट क्रिएटर ऋचा सिंह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘मॉम जंक्शन एम-पैक्ट अवार्ड्स 2026’ (दिल्ली एडिशन) में ‘बेस्ट फूड एंड रेसिपी इन्फ्लुएंसर’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है. ऋचा की इस शानदार राष्ट्रीय उपलब्धि से न केवल पलामू बल्कि पूरे झारखंड में गौरव और खुशी की लहर है.

मॉम अबाउट फूड’ से बनाई देश भर में पहचान

ऋचा सिंह अपने बेहद लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘मॉम अबाउट फूड’ के माध्यम से देश भर के लाखों दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं. वे अपने अनूठे फूड कंटेंट, हेल्दी डाइट और बेहतरीन रेसिपी वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. उनकी इस सफलता पर उनकी माता प्रभा सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि ऋचा को बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ फिटनेस और सेहतमंद खाने की गहरी समझ थी. आज उसने अपने इसी शौक को करियर बनाकर पलामू का मान बढ़ाया है.

गणतंत्र दिवस परेड में भी कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

ऋचा के पिता अरुण सिंह ने अपनी बेटी की खूबियों को साझा करते हुए बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई, रचनात्मक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रही हैं. उन्होंने गर्व के साथ बताया कि ऋचा पलामू की पहली ऐसी बेटी थीं, जिन्होंने दिल्ली में आयोजित देश की प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड (राजपथ) में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया था. बता दें कि ऋचा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मेदिनीनगर के ही मिशन स्कूल से हुई है.

Read Also: सिमडेगा: क्राइम मीटिंग में SP ने कानून व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश, कहा- ‘मुहर्रम को लेकर सतर्कता बरतें थाना प्रभारी’

पुरस्कार पाकर जताई कृतज्ञता, भाई ने कहा- पलामू के लिए गर्व की बात

दिल्ली में सम्मान ग्रहण करने के बाद ऋचा सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए बेहद अनमोल है. भोजन और उससे जुड़ी कहानियों को लोगों से साझा करने के एक छोटे से जुनून से शुरू हुआ मेरा यह सफर आज दर्शकों के अपार प्यार की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचा है. मैं उन सभी शुभचिंतकों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया और मेरे काम पर भरोसा जताया. यह अवॉर्ड मेरे पूरे समुदाय का है.” ऋचा की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके भाई सह झामुमो नेता आशुतोष विनायक ने बधाई देते हुए कहा कि ऋचा की यह कड़ी मेहनत और लगन आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. इस सफलता पर पलामू के स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने ऋचा को बधाई संदेश भेजते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *