Click Here
Click Here
Click Here

RIMS : भोजन करने के बाद 20 लोग बीमार, किचन मॉनिटरिंग कमेटी सक्रिय

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भोजन करने के बाद 20 लोगों की तबीयत बिगड़ने गयी. मामला सामने...

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भोजन करने के बाद 20 लोगों की तबीयत बिगड़ने गयी. मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है. घटना के बाद प्रभावितों का तत्काल इलाज शुरू किया गया. वहीं पूरे मामले की गहन जांच भी शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, भोजन करने के बाद 18 अटेंडेंट और 2 मरीजों को उल्टी और दस्त होने लगी. तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिम्स प्रबंधन ने सभी प्रभावितों को जरूरी दवाएं, इंजेक्शन और चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया. फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही है.

किचन मॉनिटरिंग कमेटी को किया सक्रिय

मामले की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रशासन ने किचन मॉनिटरिंग कमेटी को तत्काल सक्रिय कर दिया है. कमेटी को अस्पताल में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, भंडारण, वितरण व्यवस्था और स्वच्छता मानकों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. इसके अलावा पीएसएम, मेडिसिन और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय टीम भी मामले की जांच में जुट गई है.

लापरवाही सामने आते होगी कार्रवाई

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में अगर किसी कर्मचारी, संविदाकर्मी या संबंधित एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रबंधन ने कहा है कि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

ALSO READ : झारखंड के 1297 पैक्स का होगा कायाकल्प: शिकायत निवारण के लिए बनेगा सेंट्रलाइज्ड हेल्पडेस्क

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *