Giridih: किसानों, वनोपज संग्रहकर्ताओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर भवन में DC रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई.
मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन पर फोकस
बैठक में धान, गेहूं, मड़ुआ, कोदो, महुआ, करंज, हर्रा, बहेड़ा, आंवला, चिरौंजी, लाख और रेशम समेत कृषि एवं वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया, ताकि किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके.
सहकारी समितियों को बनाया जाएगा मजबूत
DC ने सहकारी समितियों की क्षमता वृद्धि, प्रशिक्षण, पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नए आय स्रोत विकसित करने के निर्देश दिए. साथ ही उत्पादों को राज्य और राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए ब्रांड निर्माण पर भी जोर दिया.
ALSO READ: गिरिडीह :RTO अधिकारी और डॉक्टर बनकर करते थे ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
बैठक में वार्षिक बजट और विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.
