Giridih: सरिया नगर पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र में पहली बार 20 लाख 80 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. बगोदर MLA नागेंद्र महतो ने फीता काटकर योजना का उद्घाटन किया.
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी
इस मौके पर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसका बेहतर लाभ मिल सके. सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई. क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से आवागमन की सुविधा में सुधार होगा.
विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे. जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाएगा.
ALSO READ: पलामू: सड़क पर गिरकर युवक घायल, इलाज के दौरान मौत


