Click Here
Click Here

पलामू: सड़क पर गिरकर युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

Palamu: मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास सड़क पर अचानक एक युवक गिर गया. गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल...

Palamu: मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास सड़क पर अचानक एक युवक गिर गया. गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. साथ ही इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक के सड़क पर गिरने की असल वजह क्या थी.

यह भी पढ़ें: उपलब्धि : स्कॉच अवार्ड से सम्मानित हुआ झारखंड स्वास्थ्य विभाग, दो श्रेणियों में मिला गोल्ड

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *