Palamu: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई. पाटन रोड स्थित नगदारा के पास चिल्हो खुर्द निवासी उदय सिंह की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, मृतक गांव में प्राथमिक उपचार देने का काम करते थे और ग्रामीण डॉक्टर के रूप में जाने जाते थे. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी.
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
ALSO READ: क्लस्टर सिस्टम, पेपर लीक और सीट कटौती के खिलाफ कल राज्यव्यापी चक्का जाम
