साहेबगंज: जमीन विवाद के पंचायती में खूनी संघर्ष, भोगनाडीह के 17लोग घायल

Sahebganj:थाना क्षेत्र के भोगनाडीह गांव में सोमवार जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में...

Sahebganj:थाना क्षेत्र के भोगनाडीह गांव में सोमवार जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब  17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का सीएचसी बरहेट में इलाज करवाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इसी दौरान गांव में पंचायती बुलाया गया. जहां पंचायती में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए. जैसे ही दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ जो मारपीट की घटना में बदल गई.देखते ही देखते वहां खूनी संघर्ष होने लगा. फरसा, लाठी एवं ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया.

घायल व्यक्तियों के नाम 

इस हमले में दोनों पक्ष के करीब 17 लोग जख्मी हो गए. वही फूलभंगा गांव  निवासी नूर मोहम्मद अंसारी 50 वर्षीय ,  जलालुद्दीन अंसारी30 वर्षीय , अब्दुल्लाह अंसारी 35वर्षीय ,  खलील अंसारी45 वर्षीय , बिलकिस बीवी45 वर्षीय ,  शरीफन बीबी 28 वर्षीय भोगनाडीह निवासी आस मोहम्मद अंसारी 36 वर्षी, अख्तर अंसारी 30 वर्षीय , नूर इस्लाम अंसारी 35 वर्षीय ,  फारूक अंसारी25 वर्षीय ,  नूर निशा बीबी 55 वर्षीय, जुमरातन बीवी 41 ,जियाउल अंसारी 28 वर्षीय , रुखसाना खातून20 वर्षीय ,मैनुर बीवी 50 वर्षीय , शमीम अंसारी18 वर्षीय , शाहजहान बीवी 60 वर्षीय, गंभीर रूप से घायल हो गया.  स्थानीय ग्रामीणों के मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद का मामला पंचायती में समझौता कराने के लिए समाज में बैठक बुलाई गई थी ,इसी बीच दोनों पक्ष  एक दूसरे पर हमला कर दिया.

तनाव का माहौल 

जिसमें पंचायती में आए लोगों को मारपीट शुरू कर दी. वही डॉक्टर ने फूलभंगा गांव निवासी नूर मोहम्मद अंसारी50 वर्षीय , खलील अंसारी 45 वर्षीय, भोगनाडीह निवासी आस मोहम्मद अंसारी36 वर्षीय, अख्तर अंसारी 30 वर्षीय , नूर इस्लाम अंसारी35 वर्षीय , रुखसाना खातून 35 वर्षीय को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलते ही  बोरियो प्रभाग इंस्पेक्टर नुनु देव राय, थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेने में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से घायल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष से प्राथमिकी के लिए आवेदन थाना में नहीं दिया गया.

AlsoRead:गिरिडीह को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *