Click Here
Click Here
Click Here

डिजिटल होगा साहिबगंज सिविल कोर्ट, लोगों को मिलेगी राहत

Sahebganj : जिला स्थित सिविल कोर्ट जल्द ही डिजिटल मोड पर काम करना शुरू कर देगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी...

Sahebganj : जिला स्थित सिविल कोर्ट जल्द ही डिजिटल मोड पर काम करना शुरू कर देगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कोर्ट परिसर में जल्द ही ई सेवा केंद्र का शुभारंभ किया जायेगा. जहां ई कोर्ट एप से संबधित सुविधाएं आम जन को मिल सकती है. ऐसा होने से आम जनता के समय और श्रम की बचत होगी. वहीं न्यायालय स्टाफ पर भी कार्यभार कम होगा. इस एप में केस से संबंधित हर जानकारी मिल सकती है. जिसमें केस नंबर, प्रार्थी, प्रतिवादी, जज और वकीलों के नाम पर मामलों को खोजने की सुविधा भी है. इसमें केस फाइल होने की तिथि, अंतिम अंतरिम आदेश भी मौजूद हैं. इसमें बेंच कोड, केस टाइप, केस नंबर, प्रार्थी, प्रतिवादी का नाम, दोनों पक्षों के वकील के नाम, जिला, जज का नाम, मामले के निष्पादन की तिथि समेत अन्य बिंदु शामिल हैं.

प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है एप
ई कोर्ट एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. अब ई-कोर्ट एप के जरिए कोई भी व्यक्ति कोर्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. केस फाइलिंग और फीस की जानकारी इस ऐप के जरिए ले सकते हैं. झारखंड हाईकोर्ट और निचली अदालतों में वकील अब ई-फाइलिंग के माध्यम से याचिकाएं ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं. इसके लिए झारखंड ई-कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डिजिटल होने के फायदे

केस का रेफरेंस आसानी से मिलेगाकेस नंबर से पुराने रिकॉर्ड भी आसानी से मिलेंगे
रिकॉर्ड निकालने में विलंब नहीं होगा
सभी रिकॉर्ड हमेशा सुरक्षित रहेंगे
मामलों का पता लगाने के लिए कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना होगा

 

ALSO READ : 7 साल से लापता बच्ची के मामले में HC की दो टूक, कहा कुछ ठोस नहीं तो, मामला CBI को दिया जाएगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *