Click Here
Click Here
Click Here

साई नाथ यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा ने की आत्महत्या, प्रेम संबंध में धोखे का आरोप

Bokaro: गोमिया के करमटिया बस्ती की रहने वाली निशा कुमारी ने शुक्रवार सुबह अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

BOKARO
होनहार बेटी ने की आत्महत्या

Bokaro: गोमिया के करमटिया बस्ती की रहने वाली निशा कुमारी ने शुक्रवार सुबह अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. निशा रांची स्थित साई नाथ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वहीं नौकरी कर रही थी और अपने परिवार की आर्थिक मदद करती थी. वह यूनिवर्सिटी के पास चंदवे गांव में किराये के मकान में रहती थी.

भाई ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई साहिल चौहान ने पिठौरिया थाना में आवेदन देकर कमल किशोर हाजरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2021 से कमल किशोर ने शादी का झांसा देकर निशा के साथ संबंध बनाए और इस दौरान कई बार उसका गर्भपात भी कराया गया. दोनों एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे.

शादी से इनकार के बाद बढ़ा विवाद

परिजनों के अनुसार, निशा को कुछ समय पहले पता चला कि कमल किशोर की शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई है. जब उसने इसका विरोध किया तो कमल किशोर ने निशा की बड़ी बहन संध्या कुमारी को फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया.

गोड्डा में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

परिजनों का आरोप है कि 27 जून को निशा कमल किशोर के घर महगामा, गोड्डा पहुंची थी और उसके पिता से शादी कराने की गुहार लगाई थी. आरोप है कि वहां कमल किशोर, उसके पिता गुरू प्रसाद हाजरा, भाई अमन और अन्य परिजनों ने निशा के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसे नशीला पदार्थ देकर गोड्डा से रांची जाने वाली बस में बैठा दिया गया.

बस में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बस में निशा की तबीयत बिगड़ने पर कंडक्टर ने परिजनों को सूचना दी, इसके बाद उसे बोकारो के चास स्थित मुस्कान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह दो दिनों तक ICU में रही. पुलिस ने अस्पताल में उसका फर्द बयान भी दर्ज किया था, 8 जुलाई को उसे वापस चंदवे स्थित किराये के मकान पर लाया गया.

नंबर ब्लॉक होने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

भाई का आरोप है कि इसके बाद कमल किशोर ने निशा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई. 10 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे निशा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि उसी दिन कमल किशोर के घर शादी की हल्दी की रस्म चल रही थी.

ALSO READ: चाईबासा: नकटी में मलेरिया पर वार, छात्रों की जागरूकता रैली से ग्रामीणों को मिला बचाव का संदेश

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

शुक्रवार रात रांची रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को निशा का शव पैतृक आवास लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया. साहिल चौहान ने कमल किशोर हाजरा, उसके पिता गुरू प्रसाद हाजरा, माता, भाई अमन और चचेरी बहनों अन्नू व मिन्नू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *