Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: नकटी में मलेरिया पर वार, छात्रों की जागरूकता रैली से ग्रामीणों को मिला बचाव का संदेश

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के नकटी गांव में मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. आयुष्मान आरोग्य...

Chaibasa:
नकटी में मलेरिया जागरूकता रैली

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के नकटी गांव में मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नकटी और मध्य विद्यालय, नकटी के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को गांव में जागरूकता रैली निकाली गई.

बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील

रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया. विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से नियमित रूप से मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा बुखार या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की.

बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया

इस दौरान बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मलेरिया नियंत्रण और स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई.मौके पर स्थानीय मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मिथुन गगराई ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी और जागरूकता सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकना, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करना और समय पर इलाज शुरू करना बीमारी से बचने के प्रभावी तरीके हैं. जनभागीदारी के माध्यम से ही मलेरिया मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

इनकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में सीएचओ अमिता कुमारी, एमपीडब्ल्यू नितेश कुमार मंडल, सुमित महतो, भीम पूर्ति, मध्य विद्यालय नकटी के प्रधानाध्यापक शशांक मोहंती, सहिया सुखमती गगराई और विश्व स्वास्थ्य संगठन के एफएम राजेश कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे. सभी उपस्थित लोगों ने मलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया.

ALSO READ: नई दिल्ली: 39 जरूरी दवाओं के दाम हुए तय, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *