Click Here
Click Here
Click Here

वियतनाम नाव हादसा : PM मोदी ने जताया दुख, पोस्ट में कहा- ‘जिन्होंने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, दूतावास हरसंभव मदद पहुंचा रहे’

Vietnam boat accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम नाव हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- वियतनाम...

Vietnam boat accident: PM Modi expressed grief, saying in the post- 'My deepest condolences to those who have lost loved ones. The embassy is providing all possible assistance.'

Vietnam boat accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम नाव हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं. हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली: 39 जरूरी दवाओं के दाम हुए तय, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

राहुल गांधी और खरगे ने भी जताया दुख

वियतनाम में नाव के पलटने की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गहरा दुख जताया है. दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार से वियतनाम के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा प्रभावित भारतीय परिवारों को हर संभव मदद देने की अपील की है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव के पलटने की घटना बेहद दुखद है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की कामना की. राहुल ने कहा कि विदेश मंत्रालय और भारत सरकार वियतनाम के अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान में हर संभव सहयोग करें और प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और लापता लोगों के परिवारों के लिए हिम्मत और धैर्य की कामना की. खरगे ने विदेश मंत्रालय से स्थिति पर लगातार नजर रखने और वियतनाम सरकार के साथ समन्वय बनाकर बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित भारतीय परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग मिलना चाहिए. बता दें कि वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने की घटना में 15 भारतीय की मौत हो गई, वहीं 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *