Click Here

संजीवनी बिल्डिंग घोटाला : HC ने मेंबर बोर्ड रेवेन्यू से कहा – दो महीने में मेरिट तय करें

Ranchi : संजीवनी बिल्डकॉन भूमि घोटाला से याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. याचिका अनामिका नंदी की ओर से दायर की गयी...

Ranchi :  संजीवनी बिल्डकॉन भूमि घोटाला से याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. याचिका अनामिका नंदी की ओर से दायर की गयी है. सुनवाई के दौरान अदालत ने मेंबर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को दो महीने में मेरिट पर मामले की सुनवाई करते हुए आदेश पारित करने का निर्देश दिया है.
यह मामला एक भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है. भूमि बरियातू मौज में 38 डिसमिल का है. एसएआर कोर्ट के आदेश को अनामिका नंदी ने मेंबर बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू में चुनौती दी थी. हालांकि मेंबर बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू ने सुनवाई से इंकार कर दिया था. तत्पश्चात अनामिका नंदी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुहार लगाई. मामले में हाई कोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन की अदालत ने याचिका स्वीकृत करते हुए कहा कि दो महीने के भीतर मेंबर बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू मेरिट डिसाइड करें. मामले में अनामिका नदी का पक्ष अधिवक्ता विजयंत वर्मा रख रहे हैं.

 

ALSO READ : रिम्स लैंड स्कैम: राजकिशोर और कार्तिक बड़ाइक ने ACB कोर्ट से मांगी बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *