Click Here
Click Here
Click Here

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत घर से भाग रहे 4 नाबालिग बच्चों को RPF ने पकड़ा

Koderma: सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, धनबाद से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस के इंजन साइड दूसरे जनरल कोच में...

दिल्ली भाग रहे 4 नाबालिग बच्चों को कोडरमा स्टेशन पर RPF ने पकड़ा
दिल्ली भाग रहे 4 नाबालिग बच्चों को कोडरमा स्टेशन पर RPF ने पकड़ा

Koderma: सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, धनबाद से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस के इंजन साइड दूसरे जनरल कोच में चार नाबालिग बच्चे घर से बिना बताए दिल्ली जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद गाड़ी के कोडरमा पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव एवं आरक्षी धीरज कुमार ने उक्त जनरल कोच को अटेंड कर चारों बच्चों को सकुशल उतारा. इसके बाद मानवाधिकार के नियमों का पालन करते हुए उन्हें सुरक्षित आरपीएफ (RPF) पोस्ट, कोडरमा लाया गया.

बच्चों ने बताई अपनी पहचान

पूछताछ के दौरान सभी बच्चों ने अपना नाम व पता बताया. इनमें (1) अमित यादव, उम्र 16 वर्ष, पिता विक्रम यादव, साकिन न्यू बिशनपुर, थाना धनबाद, जिला धनबाद. (2) पीयूष शर्मा, उम्र 16 वर्ष, पिता मुन्ना शर्मा, साकिन न्यू बिशनपुर, थाना धनबाद, जिला धनबाद. (3) विवेक सिंह, उम्र 15 वर्ष, पिता जोगेंद्र सिंह, साकिन न्यू बिशुनपुर, दुर्गा मंदिर, नियर एन.बी. पब्लिक स्कूल, थाना धनबाद, जिला धनबाद तथा (4) रोशन कुमार दास, उम्र 16 वर्ष, पिता दिनेश दास, साकिन न्यू बिशनपुर, दुर्गा मंदिर, थाना धनबाद, जिला धनबाद शामिल हैं.

परिजनों को दी गई सूचना

पूछताछ में सभी बच्चों ने बताया कि वे घर से भागकर दिल्ली जा रहे हैं और घर वापस नहीं जाना चाहते. इसके बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई.

चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपे गए बच्चे

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, कोडरमा को सूचना दी गई. कुछ समय बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के कुशल कुमार आरपीएफ पोस्ट, कोडरमा पहुंचे. इसके बाद चारों बच्चों को उचित देखरेख एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *