सरायकेला: बिजली-पानी संकट पर कल BJP का DC ऑफिस घेराव, दिनेशानंद गोस्वामी होंगे शामिल

Saraikela: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर 07 मई 2026 को पूरे झारखंड में बिजली और पानी...

Saraikela: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर 07 मई 2026 को पूरे झारखंड में बिजली और पानी की समस्या को लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव किया जाएगा. इसी क्रम में भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला इकाई द्वारा सरायकेला स्थित DC ऑफिस का घेराव किया जाएगा.

सुबह 10:30 बजे जुटेंगे कार्यकर्ता

भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने बताया कि कल प्रातः साढ़े दस बजे से सरायकेला DC कार्यालय पर जिले भर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी रहेंगे मौजूद

घेराव कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. उनके साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

ALSO READ: राज्यकर्मियों के लिए बड़ी खबर: स्वास्थ्य बीमा योजना का पोर्टल सक्रिय, 31 मई तक कर सकते है आवेदन

’20 हजार चापाकल खराब, बिजली व्यवस्था ध्वस्त’

जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में लगभग 20 हजार चापाकल खराब पड़े हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का गंभीर संकट है. वहीं बिजली की विकराल समस्या से लोग त्रस्त हैं. घंटों बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

DC को सौंपी जाएगी खराब चापाकलों की सूची

उन्होंने बताया कि घेराव के दौरान उपायुक्त को जिले में खराब पड़े चापाकलों की सूची सौंपी जाएगी. मांग की जाएगी कि युद्धस्तर पर मरम्मत कराई जाए और बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जाए.

हरेकृष्ण प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सरकार नहीं चेती तो भाजपा कार्यकर्ता इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. जनता बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *