Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन कार्रवाई, चार अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त

Seraikela: जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा विधि-व्यवस्था एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित...

Seraikela
अवैध चुलाई भट्टियां की गई ध्वस्त

Seraikela: जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा विधि-व्यवस्था एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा कुचाई थाना अंतर्गत ग्राम जिलिंग्दा में छापेमारी कार्रवाई की गई.

1300 किग्रा जावा महुआ व 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद

आसूचना संकलन के आधार पर आज 4 जून, 2026 को संचालित इस अभियान के दौरान 4 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही लगभग 1300 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद अवैध उत्पादों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर नष्ट कर दिया गया.

छापेमारी के दौरान चिन्हित अवैध चुलाई अड्डों के संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

भविष्य में भी निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनस्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: दो बंडल एल्युमिनियम हॉई एक्सटेंश तार लदे स्कार्पियो के साथ दो गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *