सरायकेला: चांडिल गोलचक्कर के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

Saraikela: चांडिल में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से...

Chandil
घायल को अस्पताल ले जाते स्थानीय

Saraikela: चांडिल में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांडिल गोलचक्कर के पास घटित हुआ. जानकारी के अनुसार, साहेरबेड़ा निवासी निमाई महतो और उनके भाई नागेश्वर महतो बाइक से जमशेदपुर से अपने घर लौट रहे थे. दोनों करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर चुके थे.

घर से 300 मीटर पहले हुआ हादसा

जैसे ही चांडिल गोलचक्कर के पास उन्होंने बाइक को घर की ओर मोड़ा, पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने निमाई महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके भाई नागेश्वर महतो की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि दुर्घटनास्थल उनके घर से महज 300 मीटर की दूरी पर था. घर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही निमाई की जिंदगी खत्म हो गई. घटना के बाद साहेरबेड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सिलवार धाम मंदिर परिसर में विधायक ने किया पौधा वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *