हजारीबाग: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सिलवार धाम मंदिर परिसर में विधायक ने किया पौधा वितरण

Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर हजारीबाग के विधायक...

Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद के एक लाख पौधे लगाने के संकल्प के तहत मंगलवार को सदर पूर्वी मंडल क्षेत्र स्थित सिलवार धाम मंदिर परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

एक लाख पौधे लगाने का लिया है संकल्प

विधायक प्रदीप प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हजारीबाग के निर्माण के उद्देश्य से 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया था. इस अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अभियान के अंतर्गत इस वर्ष अब तक लगभग 10 हजार पौधों का वितरण किया जा चुका है.

पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी: विधायक

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है. एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का भी संकल्प लें.

पौधों के संरक्षण पर भी रहेगा विशेष जोर

उन्होंने कहा कि एक लाख पौधे लगाने का यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. हमारा उद्देश्य हजारीबाग को अधिक हरा-भरा, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना है.

स्थानीय लोगों के बीच किया गया पौधा वितरण

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सदर पूर्वी मंडल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि कौलेश्वर रजक, योजना प्रतिनिधि राम अवतार शर्मा, समाजसेवी सूर्यांश कुमार, विशेष्वर पांडेय, छोटन राणा, अमृत पासवान, अशोक प्रसाद, विजय राम, सिकेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: ऑपरेशन भरोसा: रामगढ़ पुलिस ने 59 गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा, 2 महीने में 184 फोन बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *