सरायकेला: मांझी परगना महाल ने नियुक्त किए पंचायत प्रभारी, पारंपरिक व्यवस्था को मजबूती देने पर जोर

श्यामल मार्डी की अध्यक्षता में चांडिल नौका विहार में हुई पातकोम दिशोम मांझी परगना महाल की बैठक Saraikela: शनिवार को चांडिल डैम...

  • श्यामल मार्डी की अध्यक्षता में चांडिल नौका विहार में हुई पातकोम दिशोम मांझी परगना महाल की बैठक

Saraikela: शनिवार को चांडिल डैम स्थित नौका विहार में श्यामल मार्डी की अध्यक्षता में पातकोम दिशोम मांझी परगना महाल की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में संथाल समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए.

यह भी पढ़ें: रांची: सेना के जवान ने कॉलेज से लौट रही छात्रा से की छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, लोगों ने पकड़ा

नवनियुक्त पंचायत प्रभारी

1. चौका, खूंटी एवं घोड़ानेगी पंचायत: महेन्द्र नाथ टुडू, कृष्णा मुर्मू, नंदलाल सोरेन
2. धुनाबुरु एवं मातकमडीह पंचायत: रवि हांसदा, सुखलाल मार्डी, धीरेन हांसदा, परेश हांसदा, किशुन हेम्ब्रम
3. चावलीबासा एवं झाबरी पंचायत: भूटीराम टुडू, बिष्णु सोरेन
4. रुचाप एवं रसुनिया पंचायत: गोपाल सोरेन, उजड़ मुर्मू
5. कुकड़ू प्रखंड: नारायण हांसदा
6. ईचागढ़ प्रखंड – गुदड़ी पंचायत: लोबिन हांसदा, देवेंद्र नाथ हांसदा
7. गौरांगकोचा पंचायत: पूर्ण चंद्र बेसरा
8. नीमडीह प्रखंड: ज्योति लाल हांसदा

हाप परगना को बनाया जाएगा दाहड़ी

बैठक में निर्णय लिया गया कि रायडीह के हाप परगना और चाम्दा हाप परगना को दाहड़ी किया जाएगा. इससे क्षेत्र में सामाजिक एवं पारंपरिक कार्यों का संचालन और सुचारू होगा.

यह भी पढ़ें: BCCL क्षेत्रों में नहीं थम रहा अवैध कोयला खनन, CISF की तैनाती के बावजूद बेखौफ तस्कर सक्रिय

पारंपरिक व्यवस्था को मजबूती देना लक्ष्य

बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्यामल मार्डी ने कहा कि मांझी परगना महाल संथाल समाज की सदियों पुरानी स्वशासन प्रणाली है. गांव-समाज में सुख-शांति, आपसी विवादों का निपटारा एवं संस्कृति-परंपरा की रक्षा के लिए पंचायत स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक एकता, शिक्षा, नशा मुक्ति एवं विकास कार्यों में सहयोग करेंगे. बैठक में बड़ी संख्या में मांझी, पारगाना, जोग मांझी, गोडेत एवं समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *