सरायकेला : JSSC – संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा को देखते हुए 2 अगस्त को 7 मेमू ट्रेनें फिर से चलेंगी

Saraikela : जेएसएससी JSSC की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2026 दो अगस्त को होने वाली है. इस परीक्षा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे...

दक्षिण पूर्व रेलवे

Saraikela : जेएसएससी JSSC की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2026 दो अगस्त को होने वाली है. इस परीक्षा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. आद्रा मंडल में प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के कारण पहले जिन मेमू ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट-टर्मिनेटेड या शॉर्ट-ओरिजिनेटेड किया गया था. उनका परिचालन 2 अगस्त 2026 को एक दिन के लिए सामान्य समय-सारणी के अनुसार फिर से बहाल किया गया है.

कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी

आद्रा मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार 2 अगस्त को निम्न 7 मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित समय और मार्ग पर चलेंगी. इसमें

ट्रेन संख्या 68046/68045: आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू
ट्रेन संख्या 68090/68089 : आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू
ट्रेन संख्या 68077/68078 : आद्रा-भागा-आद्रा मेमू
ट्रेन संख्या 68056 : टाटानगर-आसनसोल मेमू
ट्रेन संख्या 18116/18115 : चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू
ट्रेन संख्या 68055 : आसनसोल-टाटानगर मेमू
ट्रेन संख्या 68060 : आसनसोल-बराभूम मेमू

रेलवे की अपील

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी संशोधित समय-सारणी के अनुसार बनाएं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद मिल सके. इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 2 अगस्त के बाद इन ट्रेनों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी. अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 या आद्रा मंडल के स्टेशन पूछताछ केंद्र से संपर्क कर सकते है.

 

ALSO READ : झारखंड में अब जातिसूचक और अपमानजनक नामों पर लगेगी रोक, सरकार ने अधिसूचित किए नए नियम, सड़कों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों के नामकरण के बदले नियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *