SBI की दो दिवसीय हड़ताल, ग्राहकों के लिए बैंक ने जारी की एडवायजरी

Newswave Desk: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. बैंक कर्मचारियों की...

Newswave Desk: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. बैंक कर्मचारियों की 25 और 26 मई को होने वाली दो दिवसीय हड़ताल को लेकर SBI ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों से पहले ही जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है.

बैंक ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई है. हालांकि बैंक की तरफ से शाखाओं में जरूरी सेवाएं चालू रखने की कोशिश की जाएगी, लेकिन ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. TWITTER LINK  

ग्राहकों को SBI की सलाह

SBI ने कहा है कि कैश की जरूरत होने पर ग्राहक ATM और ADWM का इस्तेमाल करें. वहीं छोटे बैंकिंग कामों के लिए कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) की मदद ली जा सकती है. इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग, YONO ऐप, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सुविधाओं का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है.

बैंक ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है. बता दें कि 23 और 24 मई को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 25 और 26 मई को हड़ताल है, जबकि आगे ईद की छुट्टी भी पड़ रही है. ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी ब्रांच संबंधी काम पहले ही पूरा कर लें.

ALSO READ: JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 2 जून तक मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *