रांची: तीन इंस्पेक्टर का तबादला अलग – अलग थानों की मिली जिम्मेवारी

Ranchi: पुलिस महकमे के भीतर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है.रांची जिला बल के तीन इंस्पेक्टर का तत्काल प्रभाव...

Ranchi: पुलिस महकमे के भीतर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है.रांची जिला बल के तीन इंस्पेक्टर का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश पत्र जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना प्रभारी बनाया गया, इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को यातायात थाना प्रभारी गोन्दा बनाया गया और इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को यातायात थाना प्रभारी चुटिया (कोतवाली) बनाया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *