लोहरदगा में NGT के आदेशों की अनदेखी? धड़ल्ले से जारी अवैध बालू खनन

Lohardaga: राज्य में बालू खनन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के दिशा-निर्देश लागू होने के बावजूद लोहरदगा जिले में अवैध बालू...

Lohardaga: राज्य में बालू खनन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के दिशा-निर्देश लागू होने के बावजूद लोहरदगा जिले में अवैध बालू खनन का मामला सामने आ रहा है. सेन्हा थाना क्षेत्र की विभिन्न नदियों से बड़े पैमाने पर बालू उठाव किए जाने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है.

ग्रामीणों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करते हुए रात के समय नदी घाटों से ट्रैक्टर के माध्यम से बालू निकासी की जा रही है. कई स्थानों पर बिना अनुमति बालू का भंडारण भी किया जा रहा है. इससे जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का भी डर नहीं है. ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है. उनका कहना है कि यदि प्रशासन की निगरानी सख्त होती तो बड़े पैमाने पर बालू उठाव संभव नहीं होता.

विशेषज्ञों के अनुसार, अनियंत्रित बालू खनन से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पड़ता है. इससे जलस्तर में कमी, नदी कटाव और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर स्थिति अलग नजर आ रही है. अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन सेन्हा थाना क्षेत्र में कथित रूप से जारी अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है.

ALSO READ: पशुओं से लदा पिकअप पलटा, 3 पशुओं की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *