Click Here
Click Here
Click Here

BJP के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने भरा SIR गणना प्रपत्र, नागरिकों से भी की सहभागिता की अपील

Chakardharpur: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अपने...

BJP के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने भरा SIR गणना प्रपत्र, नागरिकों से भी की सहभागिता की अपील

Chakardharpur: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अपने निर्धारित मतदान केंद्र संख्या-216, बंगाली बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर गणना प्रपत्र भरकर सफलतापूर्वक जमा किया. इस अवसर पर डॉ. गागराई ने कहा कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर शीघ्र गणना प्रपत्र भरकर जमा करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं.

डॉ. गागराई ने लोगों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया में सहयोग करे. सभी की सहभागिता से ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है.
डॉ. गागराई ने लोगों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समय रहते गणना प्रपत्र जमा कर एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें.

ALSO READ : ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के राजवीर डी. ने जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर चमका झारखंड का सितारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *