Click Here
Click Here
Click Here

टनटन नाला रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur: जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टनटन नाला रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल...

सांकेतिक तस्वीर

Chakradharpur: जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टनटन नाला रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है. हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया अनुमंडल अस्पताल

पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ में बंगला भाषा में “सिराज” लिखा हुआ पाया गया है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर भेज दिया है.

थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों की पहचान और संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है, कि मामला महज रेल दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, जैसे हत्या, शामिल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: ग्राम सभा की अनदेखी हुई तो होगा उग्र आंदोलनः आदिवासी अधिकार मंच

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *