Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में एससी और सवर्ण आयोग के गठन की उठी मांग, कांग्रेस ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में अनुसूचित जाति आयोग और सवर्ण जाति कल्याण आयोग के...

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में अनुसूचित जाति आयोग और सवर्ण जाति कल्याण आयोग के तत्काल गठन की वकालत की है. पार्टी का मानना है कि सबका साथ, सबका विकास के नारे को धरातल पर उतारने के लिए इन दोनों वर्गों के लिए समर्पित मंच का होना अनिवार्य है. पार्टी महासचिव बिनय सिन्हा दीपू द्वारा सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य के संतुलित विकास के लिए हाशिए पर खड़े अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड पर्यटन का डिजिटल शंखनाद: ‘इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ के जरिए दुनिया देखेगी राज्य की सादगी और संस्कृति

सिर्फ शिकायत नहीं, समाधान भी

इन प्रस्तावित आयोगों का मुख्य फोकस केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि ये माइक्रो इंडस्ट्रीज, महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने और बड़े निवेशकों को स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग के लिए आमंत्रित करने का भी काम करेंगे. कांग्रेस की यह पहल राज्य में जातिगत संतुलन साधने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर हर वर्ग को ‘सामाजिक सुरक्षा’ की गारंटी देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. शिक्षा, रोजगार में आ रही बाधाओं को दूर करना, उत्पीड़न के मामलों का त्वरित समाधान और युवाओं के लिए विशेष कौशल विकास योजनाएं बनाना. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शिक्षा, विवाह सहायता और बेरोजगारी के कारण हो रहे पलायन को रोकने के लिए ठोस नीति तैयार करना.

यह भी पढ़ें: हाल-ए-एचईसीः 34 महीने से वेतन को तरसते कर्मचारी, हक मांगने पर मिल रही सस्पेंशन की धमकी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *