अड़की में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : लूट के लिए युवक की पत्थर से कूचकर कर दी गई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महज लूट के...

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महज लूट के इरादे से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को बिरबांकी घाट रोड, डकरापीड़ी के पास स्थित पोटोबेड़ा गांव के निवासी चक्रा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए खूंटी पुलिस हरकत में आई और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने लगातार छापेमारी और पूछताछ अभियान चलाया. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रंका मुंडा (18 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

यह भी पढ़ें : धनबाद में बढ़ता खतरा, भू-धंसान और भूमिगत आग से सहमे लोग, विधायक ने उठाई आवाज

क्या है पूरा मामला?

आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चक्रा मुंडा को पहले बिरबांकी बाजार में काफी मात्रा में हड़िया पिलाया. इसके बाद रात करीब 10 बजे उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके, डकरापीड़ी जंगल झाड़ी के पास ले गए. वहां पत्थर से कुचकर उसकी हत्या कर दी और पैसे व मोबाइल लूट लिए. मामले को लेकर अड़की थाना में केस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें, संख्या बल के साथ इंडिया गठबंधन की एकजुटता का लिटमस टेस्ट

दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

इस ऑपरेशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अड़की थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराध चाहे जितना भी शातिर तरीके से किया जाए, कानून के हाथ लंबे होते हैं. दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *