धनबाद में बढ़ता खतरा, भू-धंसान और भूमिगत आग से सहमे लोग, विधायक ने उठाई आवाज

Dhanbad: केंदुआडीह कोलियरी क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान और गोफ, जमीन धंसने की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी...

विधायक राज सिन्हा File Photo
विधायक राज सिन्हा File Photo

Dhanbad: केंदुआडीह कोलियरी क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान और गोफ, जमीन धंसने की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है. शनिवार को झारखंड विधानसभा के सचेतक सह स्थानीय विधायक राज सिन्हा ने कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति और ग्रामीणों के साथ प्रभावित क्षेत्र का सघन दौरा किया. निरीक्षण के दौरान स्थिति की भयावहता देख विधायक ने जिला प्रशासन, JRDA और BCCL प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया.

निरीक्षण में दिखा तबाही का मंजर

विधायक श्री सिन्हा ने पाया कि पूर्व में बने विशाल गोफ के ठीक बगल में एक नया और बड़ा भू-धंसान हो गया है. हालिया मूसलाधार बारिश के कारण इस नए गोफ में भारी मात्रा में पानी समा रहा है, जिससे भूमिगत आग भड़कने और जहरीली गैसों के रिसाव का खतरा कई गुना बढ़ गया है. निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट दिखा कि पूरा इलाका किसी बड़ी दुर्घटना की कगार पर खड़ा है.

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

विधायक ने प्रशासन और प्रबंधन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी केवल सड़क बंद कर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ लेते हैं. उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि वर्षों से केवल आश्वासनों का खेल चल रहा है, लेकिन धरातल पर ठोस पुनर्वास या तकनीकी समाधान शून्य है. यदि यहां कोई जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी BCCL प्रबंधन और प्रशासन की होगी.

Also Read: शर्मनाक: OT में नर्स से रेप की कोशिश, डॉक्टर ने कहा— ‘नौकरी दी है, खुश नहीं कर सकती?’

विधायक की पहल, विशेषज्ञ टीम पहुंचेगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज सिन्हा ने मौके से ही BCCL के CMD और धनबाद उपायुक्त, DC से फोन पर वार्ता की. उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी हो और परिवारों के स्थायी पुनर्वास की प्रक्रिया तेज की जाए. विधायक के कड़े रुख के बाद उपायुक्त और CMD ने आश्वासन दिया है कि 2 मई 2026 को तकनीकी विशेषज्ञों और अभियंताओं की एक विशेष टीम क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करेगी और सुरक्षात्मक कदम उठाएगी.

मौके पर मौजूद लोग

इस दौरान विधायक के साथ मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत, भोला सिंह, रमेश राय, रामचंद्र प्रसाद, गौरीशंकर सिंह, संजय शर्मा, मोनू पाठक, जाहिद अंसारी, अरविंद सिंह, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *